• 04/10/2023

Breaking: ‘आप’ सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लाठीचार्ज

Breaking: ‘आप’ सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लाठीचार्ज
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को को आज 4 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली सरकार की कथित शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने आज सुबह संजय सिंह के घर पर छापेमारा था।

संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। जिस वक्त ईडी की टीम संजय सिंह को उनके घर से ले कर जा रही थी। कार्यकर्ता ईडी की गाड़ी के आगे लेट गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस से आप के कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस ने हल्की लाठीचार्ज भी की गई।

आपको बता दें शराब घोटाला मामले में ईडी ने अदालत में जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें संजय सिंह का भी नाम शामिल है। इससे पहले मई 2023 में ईडी ने संजय सिंह के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा था।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि शराब घोटाले के आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मीटिंग की थी। इस बैठक में संजय सिंह भी मौजूद थे।

ईडी ने जो चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की है। उसमें दिनेश अरोड़ा के बयान के हवाले से कहा गया है कि वह सबसे पहले एक कार्यक्रम में संजय सिंह से मिला था। इसके बाद ही वह मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया।
चार्जशीट के मुताबिक संजय सिंह के कहने पर दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली में आगामी चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए कई रेस्तरां मालिकों से बात की। इतना ही नहीं उसने 32 लाख रुपये का चेक भी सिसोदिया को सौंपा। ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने एक्साइज विभाग के पास लंबित एक मामले में दिनेश अरोड़ा की मदद की थी।

इससे पहले ईडी ने शराब घोटाला के मामले में इस साल फरवरी 2023 में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सिसोदिया अभी जेल में हैं। वहीं पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली की आप सरकार में मंत्री रहे सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था। जैन अपनी बीमारी की वजह से सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर हैं।

Related post

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से बदल रही किसानों की तस्वीर, जशपुर के सुधीर बने प्रेरणा स्रोत

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से बदल रही किसानों की…

Spread the love00 आधुनिक खेती, उन्नत बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से बढ़ी पैदावार, किसानों की आय में हो रहा इजाफा रायपुर। प्रधानमंत्री…
सीजीएमएससी के गोदामों में 400 से अधिक दवाइयाँ उपलब्ध, 150 से अधिक दवाओं की आपूर्ति प्रक्रिया जारी

सीजीएमएससी के गोदामों में 400 से अधिक दवाइयाँ उपलब्ध,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा राज्य के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने…
मुख्यमंत्री साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष…

Spread the loveपिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…