• 07/10/2023

एक और युद्ध: हमास ने इजराइल पर 5000 रॉकेट दागे, जंग की घोषणा

एक और युद्ध: हमास ने इजराइल पर 5000 रॉकेट दागे, जंग की घोषणा
Spread the love

हमास के आतंकवादियों ने इजराइल पर शनिवार को रॉकेटों से हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं कई के घायल होने की खबर है। जवाबी कार्रवाई में इजाराइली सेना ने भी गाजा पट्टी पर हवाई हमला किया। इस हवाई हमले के बाद इजराइल ने रे़ड अलर्ट जारी कर दिया है। हमास ने इजराइल पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

इजराइल के विदेश मंत्राल ने ट्वीट कर कहा कि हमास के आतंकी संगठन ने हमला किया है। उन्होंने इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की है और रॉकेट दाग रहे हैं। इजराइल की सेना नागरिकों की रक्षा करेगी और हमास के आतंकियों को सबक भी सिखाएगी।

इजराइल ने रेड अलर्ट जारी कर नागरिकों को घर के अंदर रहने के लिए कहा है। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और रक्षा मंत्री तेल अवीव में सुरक्षा बलों के मुख्यालय में समीक्षा कर रहे हैंं।

उधर हमास का कहना है कि इजराइली कब्जे के खिलाफ ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड शुरु कर दिया गया है। इजराइल पर 5 हजार रॉकेट दागे गए हैं।

आपको बता दें फिलिस्तीनऔर इजराइल के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। फिलिस्तीन गाजा पट्टी, गोलन हाइट्स और यरुशलम जैसे इलाकों पर अपना दावा जताते आया है।

Related post

CG – कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठा काले धुएं का गुब्बारा, मंजर देख फैली दहशत

CG – कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान…

Spread the loveकोरबा।  छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने से…
CG : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बहे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

CG : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, शिवनाथ…

Spread the loveदुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी/पीपर छेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में शनिवार को जन्मदिन मनाने पहुंचे…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गजेंद्र यादव का बयान, बोले- ‘उन्हें इस्तीफा वापस लेना चाहिए’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गजेंद्र यादव का बयान,…

Spread the loveदुर्ग। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान…