• 25/10/2026

BREAKING : प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

BREAKING : प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी
Spread the love

रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी आज पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची. रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत और रायपुर महापौर मीनल चौबे ने स्वागत किया. एयरपोर्ट से स्मृति ईरानी बाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची, जहां स्वागत और मुलाकात करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी पहुंचे.

स्मृति ईरानी के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है. होर्डिंग और बैनर लगाए जाने से मना करने के बाद राजधानी में जगह-जगह भाजपा के झंडे नजर आ रहे हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी बड़े नेता के आगमन पर स्वागत के लिए बैनर-पोस्टर नहीं लगे हैं. यही नहीं भाजयुमो ने इस अवसर पर बाइक रैली का भी आयोजन रखा था, जिसे देर रात को रद्द कर दिया गया.

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ आगमन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्मृति ईरानी का हम बहुत-बहुत स्वागत करते हैं, अभिनंदन करते हैं. उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी. सरकार संगठित होगी और अच्छा काम करेगी.

स्वागत में पोस्टर-बैनर नहीं लगाए जाने पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि जो अनुभवी उलझे वरिष्ठ नेता होते हैं, उनको ऐसा लगता है उनको यहां से चुनाव लड़ना नहीं है. चुनाव जिनको लड़ना है, उनके पोस्टर लगे. उनके पोस्टर लगने से कोई फायदा नहीं है, इसलिए इस कंपटीशन में कार्यकर्ता उलझ जाते हैं. कार्यकर्ता संगठन का काम करें. कार्यकर्ता संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें.

वहीं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि स्मृति ईरानी रायपुर पहुंची हैं. आज कई बैठक भी होंगी. छत्तीसगढ़ में और मजबूती से कार्यकर्ता काम करेंगे.

Related post

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष…
रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने…

Spread the loveरायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में शनिवार की शाम हड़कंप मच गया, जब…
त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या,…

Spread the loveअयोध्या- दीपों की रोशनी, फूलों की सजावट और जगमगाते मार्गों के बीच रामनगरी अयोध्या एक बार फिर त्रेता युग…