• 13/10/2023

एयर इंडिया का स्पेशल ऑफर, इन देशों के फॉरेन टूर पर बेहद सस्ते किए टिकट

एयर इंडिया का स्पेशल ऑफर, इन देशों के फॉरेन टूर पर बेहद सस्ते किए टिकट
Spread the love

अगर आप यूरोप टूर की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर लाइन एयर इंडिया यूरोप टूर के लिए स्पेशल ऑफर दे रही है। कंपनी इंटरनेशनल पैसेंजर्स को यूरोप के कुछ शहरों की वन-वे या राउंड ट्रिप की टिकट काफी कम में दे रही है। ये सस्ते टिकट का ऑफर यूरोप के पांच शहरों के लिए है। इन शहरों में यूके भी शामिल है।

एयर इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि कंपनी एयर इंडिया फ्लाइट सेल में ऑल इंक्लूजिव फेयर मिल रहे हैं। जिसमें राउंड ट्रिप के लिए 40,000 रुपये औऱ वन-वे के लिए 25,000 की टिकट है।

इन शहरों के लिए ऑफर

  • लंदन हीथ्रो (युनाइटेड किंगडम)
  • कोपेनहेगन- (डेनमार्क)
  • वियना (ऑस्ट्रिया)
  • पेरिस (फ्रांस)
  • मिलान (इटली)

कब तक कर सकते हैं बुकिंग

एयर इंडिया के ये सस्ते टिकट का ऑफर 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चालू है। पैसेंजर्स इस स्पेशल ऑफर के तहत 15 दिसंबर 2023 तक यात्रा कर सकते हैं।

यहां बुकिंग कर सकते हैं

एयर इंडिया की सेल सभी चैनल्स पर ओपन है जिसमें एयर इंडिया की वेबसाइट, एंड्रॉयड औऱ आईओएस मोबाइल एप्स के साथ-साथ ऑथराइज्ड ट्रेवल एजेंट्स के जरिए आप ये टिकट बुक कर सकते हैं। एयर इंडिया की ये सेल सीमित सीटों के ऑप्शन के साथ ही उपलब्ध है। एयरलाइन के मुताबिक ये पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ही टिकट मिलेंगे।

एयर इंडिया मौजूदा समय में दिल्ली औऱ मुंबई से यूरोप के इन पांच शहरों के लिए हर सप्ताह नॉन स्टॉप फ्लाइट संचालित करती है। अलग-अलग शहरों में एक्सचेंज रेट और टैक्स दरों में विभिन्नता होने की वजह से इन सस्ते टिकट्स के रेट में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।

Related post

छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29 करोड़ की सौगात, विभाग ने जारी किए निर्देश

छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29…

Spread the love रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है।…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश…
CG – दोस्त ने ली दोस्त की जान : पहले खाना खिलाया, शराब पिलाई… फिर उतारा मौत के घाट

CG – दोस्त ने ली दोस्त की जान :…

Spread the loveदुर्ग। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। इस बिच दोस्त ने मामूली सी बात…