• 13/10/2023

इजराइल में फंसे भारतीयों का एयरलिफ्ट शुरू, 212 नागरिकों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची

इजराइल में फंसे भारतीयों का एयरलिफ्ट शुरू, 212 नागरिकों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची
Spread the love

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग का आज 7वा दिन है। इस बीच इजराइल में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट इजराइल में फंसे 212 भारतीयों को लेकर भारत पहुंची।

इससे पहले भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात 12:44 बजे इजराइल के डेविड बेंगुरियान एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट ने भारत के लिए उड़ान भरी थी। शुक्रव सुबह पहुंचने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सबका स्वागत किया। इजराइल में 18000 भारतीय रहते हैं।

आपको बता दें इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग जारी है। अब तक इस जंग में तकरीबन 2700 से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं। जिसमें कि 1400 नागरिक फिलिस्तीन के हैं और 1300 इजराइल के नागरिकों ने अपनी जान गंवाई।

भारत ने इस जंग को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। भारत ने हमास के हमले को आतंकी हमला बताया है। वहीं यह भी कहा है कि फिलिस्तीन को लेकर भारत की नीति लंबे समय से एक ही है। भारत हमेशा से बातचीत के जरिए आजाद और संप्रभु फिलिस्तीन बनाने की वकालत करते आया है। भारत अभी भी अपने इसी रुख पर कायम है।

 

 

Related post

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया…

Spread the loveरायपुर- राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड…
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि…

Spread the loveविकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय, अंतिम…
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने…

Spread the loveसांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी  द्वितीय स्थान पर रहे  रायपुर—राजधानी रायपुर के पुलिस…