• 13/10/2023

गर्लफ्रेंड ने फोन कर बुलाया, परिजनों ने बॉयफ्रेंड का काट दिया प्राइवेट पार्ट

गर्लफ्रेंड ने फोन कर बुलाया, परिजनों ने बॉयफ्रेंड का काट दिया प्राइवेट पार्ट
Spread the love

बिहार के मुजफ्फरपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया। जब युवक उससे से मिलने के लिए घर पहुंचा तो इसकी भनक प्रेमिका के घर वालों को लग गई। उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की और उसका गुप्तांग काट दिया।

लहूलुहान युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर अपने घर पहुंचा। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला नगर थाना क्षेत्रा का है। युवक के पिता ने पुलिस में युवती के पिता, मां और भाई के खिलाफ शिकायत की है। उऩ्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके बेटे और लड़की के बीच में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की ने धोखे से उनके बेटे को अपने घर बुलाया और वहां उसे बंद कर पीटा गया और उसका गुप्तांग काट दिया गया।

मामले में पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर युवती के पिता, मां और भाई के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…