• 13/10/2023

बिस्तर के नीचे 42 करोड़ रुपये मिले, 22 बॉक्स में छिपा कर रखा गया था, चुनावी फंडिंग से जोड़े जा रहे तार

बिस्तर के नीचे 42 करोड़ रुपये मिले, 22 बॉक्स में छिपा कर रखा गया था, चुनावी फंडिंग से जोड़े जा रहे तार
Spread the love

आयकर छापे में बेंगलुरु के एक घर में बिस्तर के नीचे 22 बॉक्सों में छिपाए गए 42 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामद हुई है। यह रकम एक पूर्व महिला पार्षद के घर से मिला है। अब इस रकम को चुनाव फंडिंग से जोड़ा जा रहा है।

तेलंगाना के वित्त मंत्री और बीआरएस नेता हरीश राव ने शुक्रवार को दावा किया है कि यह धन तेलंगाना टैक्स के नाम पर बिल्डरों, गोल्ड व्यवसाईयों और ठेकेदारों से इकट्ठा किया गया था और इसे तेलंगाना में कांग्रेस के चुनाव अभियान के फंडिंग के लिए पड़ोसी राज्य से भेजे गए 1500 करोड़ रुपये का हिस्सा थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरीश राव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस यहां चुनाव जीतने के लिए तेलंगाना में पैसा लगाने की कोशिश कर रही है। वे टिकट भी बेच रहे हैं लेकिन वे यहां नहीं जीतेंगे।”

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने भी मंत्री हरीश राव के आरोपों को दोहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में वोट खरीदने के लिए तेलंगाना में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सीएन अश्वथ नारायण ने भी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर चुनाव के लिए पैसे उगाही का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि यह पैसा पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए धन जुटाने के वास्ते कमीशन के रूप में ठेकेदारों से इकट्ठा किया गया है। यह कांग्रेस सरकार के खिलाफ सबूत है।

नारायण ने कहा कि यह तो वसूली की छोटी सी खेप है और ऐसी कई खेप मिल सकती है। उन्होंने ठेकेदारों से अपील की है कि कथित रुप से जो धन दिया है उसके बारे में वे खुलकर बताएं।

उधर विधान परिषद सदस्य और भाजपा नेता रवि कुमार ने इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि ठेकेदार की संपत्ति से जब्त नकदी 42 करोड़ रुपए मूल्य की है और 500 रुपये के नोटों में है, इन्हें 23 डिब्बों में रखा गया था। शहर में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह पैसा तेलंगाना चुनाव के लिए जमा किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने ठेकेदारों को जो लंबित 650 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, बरामद हुई रकम उसी भुगतान के लिए कमीशन के रुप में प्राप्त धन था।

Related post

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया…

Spread the loveरायपुर- राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड…
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि…

Spread the loveविकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय, अंतिम…
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने…

Spread the loveसांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी  द्वितीय स्थान पर रहे  रायपुर—राजधानी रायपुर के पुलिस…