• 13/10/2023

Video: छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री के ‘संस्कार’ पर उठने लगे सवाल, PA के लिए कर दी ये कैसी भाषा का इस्तेमाल? हेडफोन लगाना न भूलें

Video: छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री के ‘संस्कार’ पर उठने लगे सवाल, PA के लिए कर दी ये कैसी भाषा का इस्तेमाल? हेडफोन लगाना न भूलें
Spread the love

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। सूबे में 7 और 17 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में नेताओं का भी पारा हाई होते जा रहा है। आलम यह है कि नेता अब शब्दों की मर्यादा भी भूलने लगे हैं। हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री जी अपने पीए पर इस कदर नाराज होते हैं कि आम जनता और महिलाओं के सामने ही उसे गालियां देना शुरु कर देते हैं।

वीडियो में मंत्री अमरजीत भगत हेलीपैड के पास खड़े हैं। यहां लोगों की भीड़ मंत्री को घेरे हुए है। इस दौरान एक महिला मंत्री जी से कुछ फरियाद लगा रही है। महिला की बात सुनने के बाद अमरजीत भगत अपने पीए को ढूंढते हुए आवाज लगाते हैं। जो कि भीड़ में पीछे खड़ा था। मंत्री जी की आवाज सुनकर वो जैसे ही आता है। अमरजीत भगत गुस्से में उसे गालियां देते हुए कहते हैं तुम बस यहां मौज करने आता है।

चुनावी माहौल में मंत्री के इस वीडियो ने बीजेपी को बड़ा मौका दे दिया है। बीजेपी संस्कृति मंत्री के ‘संस्कारों’ पर सवाल उठा रही है। उज्जवल दीपक एक्स (X) पर वीडियो शेयर कर लिखते हैं, “ये हैं छत्तीसगढ़ के “संस्कृति मंत्री” अमरजीत भगत जो अपने पीए को बहुत ही प्यार से बुला रहे हैं । इनके संस्कार देखने लायक़ हैं। ख़ुद ही सुन लीजिए।”

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…