• 16/10/2023

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की सुपारी किलिंग, पूर्व विधायक के बेटे की कराई हत्या, 10 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की सुपारी किलिंग, पूर्व विधायक के बेटे की कराई हत्या, 10 गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पूर्व विधायक के बेट चंद्रशेखर गिरी की हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। भाजपा नेता की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो भाईयों सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 15 अक्टूबर की सुबह 6 बजे के आसपास का है। ग्राम मरौद निवासी चंद्रशेखर गिरी अपनी पत्नी अर्चना गोस्वामी के साथ घर पर थे। उसी दौरान चंद्रशेखर गिरी के भाई हेमगिरी गोस्वामी और हेमेन्द्र गिरी गोस्वामी 8 से 10 लोगों को साथ में लेकर पहुंचे। लाठी-डंडों और रॉड से लैस आरोपियों ने पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से मची चीख पुकार के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

दोनों पति पत्नी को गंभीर हालत में कुरुद अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत देखकर उन्हें धमतरी के मसीही अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान चंद्रशेखर गिरी की मौत हो गई। वहीं पत्नी का इलाज जारी है।

पुलिस ने नहीं दी सुरक्षा 

बताया जा रहा है कि मृतक के पास 16 एकड़ जमीन थी। जमीन को लेकर ही भाईयों के साथ उसका विवाद चलता था। उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी। चंद्रशेखर ने पुलिस ने सुरक्षा की मांग की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई।

1 लाख की सुपारी

मामले में पुलिस ने मृतक के दोनों भाईयों हेम गिरी गोस्वामी और हेमेन्द्री गिरी गोस्वामी को सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हेम गिरी और हेमेन्द्र गिरी ने उन्हें मृतक का हाथ पैर तोड़कर घर खाली कराने के लिए 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में ग्राम मरौद के रहने वाले मुख्य आरोपी दोनों भाई हेम गिरी गोस्वामी और हेमेन्द्र गिरी गोस्वामी, शेख नादिम, समीर बाग, रिखी ध्रुव, मोहम्मद अब्दुल माजीर खान, सुनील वर्मा, जलधर बाग, नुहरुद्दीन, मनीष वर्मा को गिरफ्तार किया है। हेम गिरी और हेमेन्द्र गिरी को छोड़कर बाकी के सभी आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सुपारी के 70 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

Related post

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम…

Spread the loveरायपुर- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य छत पर सोलर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों के निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है,…
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री…

Spread the loveरायपुर- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में आयोजित विकासखंड…