• 16/10/2023

चुनावी दंगल की शुरुआत: रमन समेत 4 प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन, अमित शाह होंगे शामिल

चुनावी दंगल की शुरुआत: रमन समेत 4 प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन, अमित शाह होंगे शामिल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होना है। प्रदेश में पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट में से एक राजनांदगांव से बीजेपी ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को प्रत्याशी बनाया है। पहले चरण की 20 सीटों के मतदान के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी जारी हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 16 अक्टूबर सोमवार को राजनांदगांव में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनकी नामांकन रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

अमित शाह 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के राजनांदगांव पहुंचेंगे। वे स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद रमन सिंह की नामांकन रैली में शामिल होंगे।

डॉ रमन सिंह के अलावा डोंगरगढ़, डोंगरगांव और खुज्जी के प्रत्याशी भी आज ही नामांकन दाखिल करेंगे। रमन समेत चारों प्रत्याशी एक साथ रोड शो करते हुए राजनांदगांव कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। भाजपा ने डोंगरगढ़ से पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, डोंगरगांव से भरतलाल वर्मा और खुज्जी से गीता साहू को टिकट दी है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…