• 16/10/2023

केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस, 3 दिन के भीतर आयोग ने मांगा जवाब

केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस, 3 दिन के भीतर आयोग ने मांगा जवाब
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह को चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने बीजेपी प्रत्याशी से 3 दिन में जवाब मांगा है। जिले में आचार संहिता और धारा 144 लागू होने के बावजूद रेणुका सिंह पर बगैर अऩुमति जुलूस निकालने के साथ ही सभा करने का आरोप है।

दरअसल 15 अक्टूबर को रेणुका सिंह ने 40 चार पहिया और बड़ी संख्या में मोटर साईकिल के साथ रैली निकाली थी। लेकिन केन्द्रीय मंत्री ने निर्वाचन आयोग से इसकी कोई अनुमति नहीं ली थी। उड़न दस्ते ने पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग और रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधाकारी को सौंपा था। मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बीजेपी प्रत्याशी को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

 

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…