• 17/10/2023

नवरात्रि के तीसरे दिन आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

नवरात्रि के तीसरे दिन आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Spread the love

नवरात्रि में 9 अलग-अलग दिन देवी मां के 9 अलग-अलग रुपों की पूजा की जाती है। हर दिन मां के एक विशेष रुप की पूजा होती है। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है, आज मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है।

माता चंद्रघंटा अपने मस्तक पर मुकुट धारण करती हैं उसमें अर्धचंद्र और दिव्य घंटी लगी है। इसलिए इस स्वरूप में देवी मां चंद्रघंटा कहलाती हैं।

मां के इस स्वरूप की पूजा के लिए सुबह जल्दी स्नान कर मां का ध्यान करना चाहिए। मां को लाल फूल, रक्त चंदन और लाल चुनरी समर्पित करना चाहिए। पूजा में अक्षत, चंदन और भोग के लिए दूध से बने मिष्ठान चढ़ाना चाहिए।

शुभ मुहूर्त

सुबह 11.29 बजे से दोपहर 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इसके बाद सुबह 11.23 बजे से दोपहर 1.02 बजे तक अमृत काल रहेगा। आप इन दोनों ही शुभ मुहूर्तों में देवी चंद्रघंटा की पूजा कर सकते हैं।

मां के मंत्र 

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते महयं चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।

Related post

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…
छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और माइनिंग में ₹13,800 करोड़ से ज्यादा के MoU

छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने के संकेत हैं. राजधानी रायपुर में आयोजित पांचवें दो…