• 21/10/2023

5 की मौत: भीषण सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर

5 की मौत: भीषण सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर
Spread the love

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। वेन में पीछे से अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 3 बच्चे गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शुक्रवार रात 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। नोएडा से जेवर की ओर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर हादसा हुआ है। टक्कर के बाद वेन अनियंत्रित होकर पलट गई। वेन में 8 लोग सवार थे, जिसमें कि 5 की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली का बैठा परिवार बच्चों के साथ झारखंड जा रहा था। ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी इको वैन को पीछे से टक्कर मार दी।

मृतकों की डिटेल

  1. उपेंद्र बैठा (38 वर्ष) पुत्र रामप्रीत बैठा निवासी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली। मूल पता ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड
  2. बिजेंद्र बैठा (36 वर्ष) पुत्र रामप्रीत बैठा, निवासी उपरोक्त
  3. कांति देवी (30 वर्ष) पत्नी बिजेंद्र बैठा, निवासी उपरोक्त
  4. कुव ज्योती (12 वर्ष) पुत्री बिजेंद्र बैठा, निवासी उपरोक्त
  5. सुरेश (45 वर्ष) पुत्र श्रीकांत कामत बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी 2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

घायलों के नाम

  1. सूरज (16 वर्ष) पुत्र उपेंद्र बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली
  2. आयुष (08 वर्ष) पुत्र बिजेंद्र बैठा, निवासी उपरोक्त
  3. आर्यन (10 वर्ष) पुत्र बिजेंद्र बैठा, निवासी उपरोक्त

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…