• 21/10/2023

चुनाव से पहले नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, हथियार और गोला-बारुद बरामद

चुनाव से पहले नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, हथियार और गोला-बारुद बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव से पहले बस्तर संभाग के कांकेर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। घटना स्थल से फोर्स ने हथियार और गोला बारुद बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि डीआरजी और पुलिस की संयुक्त टीम कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान सुबह 8 बजे के आसपास नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला।

सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से कुछ नक्सली फरार हो गए। पुलिस अफसरों का दावा है कि मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया है। जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

इसके साथ ही मौके से 1 इंसास रायफल, एक 12 बोर की रायफल के अलावा गोला बारुद सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोर्स आसपास के इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होना है। पहले चरण में नक्सल प्रभावित जिलों की 20 विधानसभा में मतदान कराया जाएगा। जिसमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…