• 25/10/2023

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि हुई तय, PM मोदी भी होंगे शामिल

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि हुई तय, PM मोदी भी होंगे शामिल
Spread the love

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो गई है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें न्यौता दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर जानकारी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वो इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे।

पीएम मोदी ने एक्स (X) पर लिखा, “जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।”

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, “श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के टस्ट्री पेजावर मट्ठ के पूज्य स्वामी मध्वाचार्य, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पुणे निवासी गोविंद देव गिरी जी महाराज, रामजन्म मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, के साथ मैं महामंत्री चंपत राय आज पीएम मोदी से मिलने गए थे। हमने उन्हें अयोध्या (22 जनवरी 2024) पाधकर नए बन रहे मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अपने करकमलों से करने का निवेदन किया। प्रसन्नता की बात है कि उन्होंने हमारा निवेदन स्वीकार किया। वह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी 2024 निश्चित हो गई।”

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…