• 25/10/2023

कोर्ट का बड़ा फैसला: चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को 170 साल की सजा

कोर्ट का बड़ा फैसला: चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को 170 साल की सजा
Spread the love

Court Decision: निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामलों में चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद के डायरेक्टर को कोर्ट ने 170 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी बाला साहब भापकर पर 9 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह अभूतपूर्व फैसला मध्य प्रदेश की सीहोर जिला अदालत ने सुनाया है।

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी प्रमोद महाजन ने मीडिया को बताया कि संजय कुमार शाही की अदालत ने चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद के डायरेक्टर बाला साहब भापकर को 420 चिटफंड अधिनियम में निवेशकों की संख्या के हिसाब से 5- 5 साल की सजा सुनाई है। निवेशकों की संख्या के हिसाब से ये सजा 170 साल की सजा बनती है। अदालत ने दोषी को 9 लाख 35 हजार रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया है।

ये है मामला

चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद कंपनी लिमिटेड ने निवेशकों से पैसा 5 साल में दोगुना करने का झांसा देकर बड़ी रकम निवेश कराई थी। गोपालपुर थाना में दयाराम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिवार और गांव के निवासियों ने साल 2012 से लेकर 2015 के बीच साईं प्रसाद कंपनी में निवेश किया था। 5 साल पूरा होने के बाद जब वे कंपनी के दफ्तर गए तो वहां तालाबंद मिला। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर ने उनसे 1 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

इससे पहले भी कोतवाली थाना में दर्ज शिकायत के मामले में बाला साहब भापकर को कोर्ट ने सजा सुनाई थी। उस दौरान कोर्ट ने भापकर की संपत्ति को कुर्क कर निवेशकों को उनका पैसा लौटाने का आदेश दिया था।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…