• 29/10/2023

परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, 7 की मौत से मचा हड़कंप, तो इसलिए चुनी मौत की राह

परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, 7 की मौत से मचा हड़कंप, तो इसलिए चुनी मौत की राह
Spread the love

गुजरात के सूरत से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के 7 सदस्यों नेआत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पूरे परिवार के सामूहिक आत्महत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला सूरत के अदनान इलाके का है। यहां के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में 6 व्यक्तियों की जहर खाने से मौत हो गई वहीं एक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक की पहचान  फर्नीचर व्यवसायी मनीष सोलंकी के रुप में हुई। मनीष का शव पंखे पर लटका मिला। उनकी पत्नी रीता, पिता कनु, मां शोभा और तीन छोटे बच्चों दिशा, काव्या और कुशल बिस्तर और फर्श पर पड़े पाए गए। माना जा रहा है कि इन सबकी मौत जहर के सेवन से हुई है। घटना स्थल से पुलिस ने एक बोतल बरामद किया है, जिसमें जहरीला पदार्थ था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें परिवार ने किसी को पैसे उधार दिए थे। लेकिन उधारी की रकम वापस नहीं मिल पाने की वजह से परिवार आर्थिक तंगी के हालातों का सामना कर रहा था। जिसकी वजह से ही उन्होंने ये कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरु दर दी है।

Related post

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव…

Spread the loveo शर्मा ने हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की का जयघोष कर उत्सव का उल्लास और भी बढ़ा दिया कवर्धा। डिप्टी सीएम…
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए, राजनीतिक बयानबाजी से सच नहीं बदलता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों…

Spread the loveकांग्रेस की राजनीति का पुराना चरित्र ‘फूट डालो और राज करो’, जहां जाते हैं वहां गुटबाजी करते हैं :…
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी…..

राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका शिक्षक दिवस के अवसर पर एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में…