• 29/10/2023

कांग्रेस विधायक के घर पर मिला युवक का शव, रिश्तेदार पर हत्या का संदेह

कांग्रेस विधायक के घर पर मिला युवक का शव, रिश्तेदार पर हत्या का संदेह
Spread the love

बिहार के नवादा में कांग्रेस विधायक के घर एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस के आला अधिकारी विधायक के घर पहुंच गए। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

मृतक युवक की पहचान 24 साल के पीयूष कुमार उर्फ सुद्दू के रूप में हुई है। जो कि विधायक नीतू सिंह के निजी सहयोगी प्रिंस कुमार का भाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मेसकौर थाने की पुलिस के साथ ही एसपी अंबरीष राहुल दलबल सहित विधायक के घर पहुंची। घटनास्थल पर एफएसएल के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम को मौके भी पर बुलाया गया। देर रात तक पुलिस की छानबीन चलती रही। जरुरी सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पीयूष की हत्या में गोलू सिंह नाम के एक शख्स का नाम सामने आ रहा है। जो कि विधायक नीतू सिंह का भतीजा है। मृतक पीयूष संदेही गोलू सिंह के दूर के रिश्ते में भाई लगता है। गोलू सिंह के कमरे में ही पीयूष का शव मिला है। घटना के बाद से गोलू सिंह फरार बताया जा रहा है।

इस मामले में एसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि पीयूष की हत्या कैसे हुई। उन्होंने कहा कि हत्या में जो कोई भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात 7 बजे तक पीयूष अपने घर पर था। शनिवार को वो गोलू सिंह के पास गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि विधायक नीतू सिंह 25 अक्टूबर से पटना में है और उनके परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं है।

Related post

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी,…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइबर जागृति अभियान और करमा तिहार कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइबर जागृति अभियान और करमा…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,मुख्यमंत्री…
CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून…