• 03/11/2023

ED: सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में हेड कांस्टेबल और ड्राइवर को ईडी ने किया गिरफ्तार, 10 नवंबर तक रिमांड

ED: सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में हेड कांस्टेबल और ड्राइवर को ईडी ने किया गिरफ्तार, 10 नवंबर तक रिमांड
Spread the love

सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस हेडकांस्टेबल भीम सिंह यादव को भी गिरफ्तार किया है। भीम सिंह यादव भिलाई के सुपेला थाना में पदस्थ है। ईडी की टीम ने भीम सिंह यादव के साथ ही गुरुवार को गिरफ्तार किए गए कार ड्राइवर असीम दास उर्फ बप्पा को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10 नवंबर तक पूछताछ के लिए ईडी को रिमांड में सौंप दिया है।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने मीडिया को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कल गुरुवार को रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक होटल के सामने एक कुरियर के एसयूवी से 3.12 करोड़ रुपये जब्त किया।

येआशंका जताया जा रहा है कि ये रकम यूएई से चुनावी फंडिंग के लिए भेजी गई थी। कुरियर कर्मी की निशानदेही पर ईडी ने भिलाई के हाऊसिंग बोर्ड से एक कार ड्राइवर आसिम दास उर्फ बप्पा के घर पर दबिश दी। असीम रायगढ़ के एक कारोबारी का कार ड्राइवर है। ईडी की टीम ने असीम दास के घर से 2 करोड़ से ज्यादा की नगद रकम बरामद की।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…