• 04/11/2023

..तो इन्हें जेल भेजा जाएगा, छत्तीसगढ़ में PM मोदी की हुंकार

..तो इन्हें जेल भेजा जाएगा, छत्तीसगढ़ में PM मोदी की हुंकार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा को लेकर सूबे का सियासी पारा आसमान पर चढ़ गया है। प्रदेश में स्टार प्रचारकों का धुआंधार दौरा चल रहा है। छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दुर्ग जिले में हुंकार भरी। भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रधानमंत्री के राडार पर रहे। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक कई घोटाले गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद सबकी सख्ती से जांच की जाएगी और घोटाला करने वालों को जेल भेजा जाएगा।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार से तिजौरियां भरना, अपने नेताओं के बच्चों को नौकरी में भरना। पीएससी घोटाले में कांग्रेस ने यही किया, आपके बच्चों को बाहर किया और अपने बच्चों को भर्ती किया। सरकारी दफ्तर में आप जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं तीस टका कक्का आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। तीस टके वाली सरकार से छग छुटकारा चाहता है। इसलिए छग कह रहा अउ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

लूट के पैसे से कांग्रेस नेता अपना घर भर रहे

छग की कांग्रेस सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। इन्होने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। दो दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई। रुपयों का बहुत बढ़ा ढेर मिला है। ये पैसा सट्टेबाजों और जुओं का खेल खेलने का है। ये पैसा छग के लोगों को लूटकर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस नेता अपने घर भर रहे हैं। इस पैसे के तार छग के उन (मुख्यमंत्री) तक जा रहे हैं।

यहां की कांग्रेस पार्टी को, सरकार को और मुख्यमंत्री को पूरे छग को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ क्या संबंध है। आखिर क्यों ये पैसे पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री बौखला गए हैं। मैदान में उतर गए हैं। नेता दबी जबान में हमारे नेता के पास मैसेज भेजवा रहे हैं कि तुम्हारे यहां पैसा रखवाकर पुलिस को भेज देंगे। ये धमकियां किस को दे रहे हो किस को डरा रहे हो। ये जनता जानती है।

पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा

कांग्रेस मुझे गालियां देती है। मैं हर दिन दो ढाई किलो गालियां खाता हूं। यहां के मुख्यमंत्री देश के सुरक्षाबलों को भी गालियां देने लगे हैं, इन पर भी अनाप शनाप आरोप लगाने लगे हैं। ये मोदी है गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब किताब करने के लिएआप ने मोदी को दिल्ली भेजा है। जिन्होंने छग के गरीब को लूटा है उस पर कार्रवाई होकर रहेगा। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

घोटालों की जांच होगी

कांग्रेस ने छग की महतारी का अपमान किया है। पीएससी घोटाला और महादेव घोटाला तो चर्चा में है ही कांग्रेस के रिकार्ड में घोटाले ही घोटाले है। दो हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला, 5000 करोड़ रुपये का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपये का DMF घोटाला, कोरोना सेस घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालो को जेल भेजा जाएगा।

घोटालों की सख्ती से जांच होगी

राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी। घोटाला करने वालों को जेल भेजा जाएगा। कांग्रेस ने गरीबके साथ धोखे के अलवाा कुछ नहीं किया। सामाजिक न्याया की थोथे वादे सुनकरथक चुका था। कांग्रेस के झूठे वादे ने उसे और उसके बच्चे को गरीब बना कर ही ऱखा। गरीब निराशा के ढेर में दबे जा रहा था। कांग्रेस का सिर्फ और सिर्फ अपने लिए और धन्ना सेठों के लिए है। कांग्रेस को गरीब का दुख दर्द समझ नहीं आता। जब तक कांग्रेस सरकार में रही गरीबों का पैसा खाते रही, अपनी तिजोरियां भरती रही।

Related post

Mahtari Vandan Yojana :महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज होगी जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में आएंगे 632 करोड़ रुपये

Mahtari Vandan Yojana :महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त…

Spread the loveरायपुर- महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज जारी होगी। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के खातों में आज योजना…
छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद

छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी…

Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत बिछाई जा रही नई रेल लाइन की पटरी पर कबाड़ चोर गिरोह की…
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की…

Spread the loveमुंबई/गोवा।Nana Patekar Passes Away:  बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो…