• 04/11/2023

“कांग्रेस ने ‘महादेव’ को भी नहीं छोड़ा”, सट्टेबाजी ऐप को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

“कांग्रेस ने ‘महादेव’ को भी नहीं छोड़ा”, सट्टेबाजी ऐप को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पर पीएम मोदी का बड़ा हमला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि इन्होंने ‘महादेव’ के नाम को भी नहीं छोड़ा। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को बताना होगा दुबई में बैठे घोटाले के आरोपियों से उनके क्या संबंध हैं?

पीएम मोदी ने कहा कि संकल्प पत्र में छग की माता-बहनों युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहते हैं वो करके रहते हैं। छग को भाजपा ने बनाया। गारंटी देता हूं कि छग को भाजपा ही संवारेगी। भाजपा का संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस के झूठ का पुलिंदा है।

कांग्रेस की घोषणा में 30 टके का खेल पक्का

कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार से तिजौरियां भरना, अपने नेताओं के बच्चों को नौकरी में भरना। पीएससी घोटाले में कांग्रेस ने यही किया , आपके बच्चों को बाहर किया और अपने बच्चों को भर्ती किया। सरकारी दफ्तर में आप जाते हैं तो पूरा छग कहता है तीस टका कक्का आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। तीस टके वाली सरकार से छग छुटकारा चाहता है। इसलिए छग कह रहा अउ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

लूट के पैसे से कांग्रेस नेता अपना घर भर रहे

छग की कांग्रेस सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। इन्होने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। दो दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई। रुपयों का बहुत बढ़ा ढेर मिला है। ये पैसा सट्टेबाजों और जुओं का खेल खेलने का है। ये पैसा छग के लोगों को लूटकर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस नेता अपने घर भर रहे हैं। इस पैसे के तार छग के उन (मुख्यमंत्री) तक जा रहे हैं।

यहां की कांग्रेस पार्टी ने सरकार ने मुख्यमंत्री को छग को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ क्या संबंध है। आखिर क्यों ये पैसे पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री बौखला गए हैं। मैदान में उतर गए हैं। नेता दबी जबान में हमारे नेता के पास मैसेज भेजवा रहे हैं कि तुम्हारे यहां पैसा रखवाकर पुलिस को भेज देंगे। ये धमकियां किस को दे रहे हो किस को डरा रहे हो। ये जनता जानती है।

पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा

कांग्रेस मुझे गालियां देती है। मैं हर दिन दो ढाई किलो गालियां खाता हूं। यहां के मुख्यमंत्री देश के सुरक्षाबलों को भी गालियां देने लगे हैं, इन पर भी अनाप शनाप आरोप लगाने लगे हैं। ये मोदी है गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब किताब करने के लिएआप ने मोदी को दिल्ली भेजा है। जिन्होंने छग के गरीब को लूटा है उस पर कार्रवाई होकर रहेगा। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

घोटालों की जांच होगी

कांग्रेस ने छग की महतारी का अपमान किया है। पीएससी घोटाला और महादेव घोटाला तो चर्चा में है ही कांग्रेस के रिकार्ड में घोटाले ही घोटाले है। दो हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला, 5000 करोड़ रुपये का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपये का DMF घोटाला, कोरोना सेस घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालो को जेल भेजा जाएगा।

घोटालों की सख्ती से जांच होगी

राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी। घोटाला करने वालों को जेल भेजा जाएगा। कांग्रेस ने गरीबके साथ धोखे के अलवाा कुछ नहीं किया। सामाजिक न्याया की थोथे वादे सुनकरथक चुका था। कांग्रेस के झूठे वादे ने उसे और उसके बच्चे को गरीब बना कर ही ऱखा। गरीब निराशा के ढेर में दबे जा रहा था। कांग्रेस का सिर्फ और सिर्फ अपने लिए और धन्ना सेठों के लिए है। कांग्रेस को गरीब का दुख दर्द समझ नहीं आता। जब तक कांग्रेस सरकार में रही गरीबों का पैसा खाते रही, अपनी तिजोरियां भरती रही।

80 करोड़ जनता को 5 साल और मुफ्त राशन

मैं ने निश्चय कर लिया है कि देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन देने की योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ाएंगे। ये चुनावी सभा वादा नहीं है। मोदी की गारंटी है। आपके अनेक साथ काम की रोजी रोटी कमाने के लिए कहीं और जाते हैं। आप कहीं भी जाएं तो भी आपको मुफ्त राशन मिलते रहेगा। इसलिए आपको वन नेशन वन कार्ड की व्यवस्था की है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…