• 05/11/2023

BJP vs Congress घोषणा पत्र, जनता जाएगी किसकी तरफ? जानें किसने किए क्या वादे

BJP vs Congress घोषणा पत्र, जनता जाएगी किसकी तरफ? जानें किसने किए क्या वादे
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने जहां अपने घोषणा पत्र का नाम ‘मोदी की गारंटी’ दिया है। वहीं कांग्रेस ने रविवार को जारी अपने घोषणा पत्र का नाम ‘भरोसे का घोषणापत्र’ दिया है। बीजेपी के घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस ने धान खरीदी समर्थन मूल्य सहित अपनी कई गारंटियों पर बदलाव किया है। आईए दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र में क्या-क्या प्रमुख वादे किए गए हैं उस पर नजर डालते हैं।

क्रमांक  बीजेपी के वादे (मोदी की गारंटी)  कांग्रेस के वादे (भरोसे का घोषणा पत्र)
1 धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी पर 3200 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्‍य पर
2 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे
3 गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर 500 रुपये में  गैस सिलेंडर पर 500 रुपये सब्सिडी सभी आय वर्ग की महिला
4  सरकारी स्कूल-कॉलेज KG से PG शिक्षा मुफ्त 1 लाख पदों पर सरकारी नौकरी में भर्ती
5 भूमिहीनों को 10 हजार सलाना भूमिहीनों को 10 हजार सलाना
6 महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ महिलाओँ को 12 हजार सलाना (महतारी वंदन योजना)
7 युवाओं को 50% सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण उद्योग के लिए ऋण में 50% सब्सिडी
8 बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1.50 लाख रुपये मिलेंगे दुर्घटना में मुफ्त इलाज
9 चरण पादुका योजना फिर शुरु होगी अंत्येष्टि के लिए शहरी निकाय क्षेत्र में लकड़ी फ्री
10 हर संभाग में एम्स,आईआईटी की तरह खुलेंगे सिम्स और सीआईटी जाति जनगणना कराएंगे
11 500 नए पीएम जनऔषधि केन्द्र, सस्ती दवाइयों के लिए परिवहऩ व्यवसाय के मोटरयान कर्ज माफ होंगे
12 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा, बोनस 4500 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 6000 रुपये प्रति मानक बोरा, 4000 बोनस
13 स्टेट कैपिटल रीजन: 6 लाख रोजगार के अवसर वनोपज की MSP पर मिलेंगे 10 रुपये अतिरिक्त
14 पीएससी घोटाले की जांच सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल बनेंगे
15  UPSC की तर्ज पर CGPSC की परीक्षा तिवरा की समर्थन मूल्य पर खऱीदी

Related post

CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही गर्मी ने दिखाया असर, स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्र हुआ बेहोश

CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज से शासकीय और निजी स्कूल खुल चुके हैं। स्कूल खुलने के पहले ही दिन भीषण…
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय, अन्य राज्यों के डॉक्टरों को अस्पतालों में प्रैक्टिस की मंजूरी

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय, अन्य राज्यों के डॉक्टरों…

Spread the loveरायपुर| छत्तीसगढ़ में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी खबर है। अब प्रदेश के अस्पतालों में दूसरे राज्यों…
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नए नियम लागू, केवल ऑनलाइन दस्तावेजों को मिलेगी मान्यता

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नए नियम लागू, केवल…

Spread the love  बिलासपुर। प्रदेशभर में अभी पुराने मैनुअल रिकॉर्डों के डिजिटलीकरण पर रोक लगा दी गई है। इसका सारा अधिकार जिला…