• 06/11/2023

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिका ने उतारी परमाणु पनडुब्बी

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिका ने उतारी परमाणु पनडुब्बी
Spread the love

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। हमास के हमले से इजराइल में अब तक 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं इजराइली सेना के गाजा पट्टी में बमबारी से मौत का आंकड़ा 10 हजार तक पहुंच गया है। इरान की धमकी के बाद इजराइल पर लेबनान के हिजबुल्ला के हमले का खतरा बढ़ गया है। इन सबके बीच अब अमेरिका ने भी एंट्री ले ली है। अमेरिका ने अपनी एक पनडुब्बी पश्चिमी एशिया में उतार दी है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें एक सबमरीन मिस्र के काहिरा स्थित अल-सलाम ब्रिज के नीचे से गुजरती नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ ही सेंट्रल कमांड ने कहा कि 5 नवंबर को ही ओहियो श्रेणी की पनडुब्बी अमिरीकी सेंट्रल कमांड वाले क्षेत्र की जिम्मेदारी वाले स्थान में पहुंच गई है।

सीएनएन के मुताबिक अमेरिका ने पश्चिमी एशिया में गाइडेडे मिसाइल सबमेरीन भेजी है। अमेरिका के इस कदम को लेकर माना जा रहा है कि ईरान और उसके समर्थित संगठनों को इजराइल-हमास जंग के बीच में न कूदने की सीधी चेतावनी है। अमेरिका पहले ही अपने कुछ युद्धपोतों को पश्चिमी एशिया में उतार दिया है।

Related post

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…
CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब

CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार…
राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता

राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा स्थित बांधा मैदान में एक युवक का शव मिलने से…