• 08/10/2026

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
Spread the love

– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

-जिले को अधोसंरचना, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र में मिलेगी विशेष गति

दुर्ग, 08 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को अधोसंरचना, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने के लिए कुल 218 करोड़ 48 लाख 29 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। जिनमें 122.56 लाख (1.22 करोड़ रुपये) का लोकार्पण तथा कुल 217 करोड़ 25 लाख 73 हजार रुपये की लागत से 23 प्रमुख निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पाेरेशन लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के माध्यम से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति दी गई है।
लोकार्पण कार्यों के अंतर्गत दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा सिडबी क्लस्टर डेव्हलपमेंट फंड से पोषित आई.टी.आई. दुर्ग के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया गया, जिसकी कुल स्वीकृत लागत 122.56 लाख रुपये (1.22 करोड़ रुपये) है। वहीं जिले में अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने 23 प्रमुख निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें मुख्यतः सड़क एवं शासकीय भवन निर्माण के क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पुलगांव पुल मुख्य मार्ग से अंजोरा रसमड़ा पहुंच राज्य मार्ग क्रमांक 22 के लगभग 5 किमी 04 लेन निर्माण कार्य हेतु 30.20 करोड़ रुपये के कार्य का भूमिपूजन किया गया। अहिवारा विधानसभा में कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया राज्य मार्ग-21 के किलोमीटर 1 से 27/6 तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 24.06 करोड़ रुपये तथा जेवरा सिरसा से भटगांव मार्ग के 3.60 किलोमीटर निर्माण कार्य हेतु 4.28 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पाटन विधानसभा में भिलाई-सिरसा औंधी-औरी-मोतीपुर मार्ग के 15.50 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 15.03 करोड़ रुपये, भिलाई से तर्रा मुख्य जिला मार्ग के 15 किलोमीटर मजबूतीकरण हेतु 8.33 करोड़ रुपये तथा पौहा से खपरी मार्ग के 2.20 किलोमीटर निर्माण हेतु 3.97 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन हुआ। दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत नाबार्ड (आरआईडीएफ) पोषित शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग में ऑफिस ब्लॉक रिनोवेशन, सी.सी. रोड, दिव्यांग पुरुष टॉयलेट तथा सिविल विंग विस्तार कार्यों के लिए 8.86 करोड़ रुपये की लागत कार्य का भूमिपूजन हुआ। अहिवारा एवं वैशाली नगर क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से जुनवानी-कोहका-कुरूद मुख्य मार्ग के 2.50 किलोमीटर चौड़ीकरण हेतु 7.06 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जबकि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में लाईवलीहुड कॉलेज भवन निर्माण हेतु 4.11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इसी प्रकार जिले में जल संसाधन एवं सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत जल संसाधन विभाग, दुर्ग द्वारा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई प्रणाली में सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखी गई। पाटन विधानसभा में सुरपा व्यपवर्तन योजना के जीर्णाेद्धार एवं नहर प्रणाली की रीमॉडलिंग व लाईनिंग हेतु 2.23 करोड़ रुपये के कार्य का भूमिपूजन हुआ। अहिवारा क्षेत्र में मोहंदी जलाशय जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग हेतु 4.96 करोड़ रुपये, कपसदा जलाशय जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग हेतु 4.57 करोड़ रुपये तथा नंदौरी जलाशय जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग हेतु 4.77 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में तिरगा जलाशय जीर्णाेद्धार हेतु 4.71 करोड़ रुपये, गनियारी जलाशय जीर्णाेद्धार हेतु 4.71 करोड़ रुपये एवं रिसाली उमरपोटी जलाशय के जीर्णाेद्धार तथा नहर लाईनिंग कार्य हेतु 4.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत निगम क्षेत्र के तालाबों में निस्तारी जल भरने हेतु कोटनी माईनर चौनल निर्माण के लिए 4.93 करोड़ रुपये तथा शिवनाथ मण्डल कार्यालय दुर्ग के जीर्णाेद्धार एवं नव निर्माण कार्य हेतु 4.96 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा दुर्ग शहर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण हेतु 16.16 करोड़ रुपये तथा जिला चिकित्सालय दुर्ग स्थित शासकीय जी.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण कार्य हेतु 11.96 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन संपन्न हुआ। ऊर्जा एवं विद्युत ट्रांसमिशन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पाटन विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 132/33 के.व्ही. उपकेंद्र जामगांव (आर) निर्माण हेतु 25.83 करोड़ रुपये, 132 के.व्ही.डी.सी.डी.एस. पाटन-जामगांव (आर) अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइन हेतु 14.00 करोड़ रुपये तथा 220/132 के.व्ही. उपकेंद्र पाटन में 2 नग 132 के.व्ही. अतिरिक्त बे निर्माण कार्य हेतु 2.50 करोड़ रुपये के कार्यों की सौगात दी गई।

Related post

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…
युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर…

Spread the loveराज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता 5 हजार…