• 05/12/2023

मिचौंग का कहर चेन्नई में 8 की मौत, आंध्र प्रदेश से आज टकराएगा साइक्लोन, कई राज्यों में बारिश

मिचौंग का कहर चेन्नई में 8 की मौत, आंध्र प्रदेश से आज टकराएगा साइक्लोन, कई राज्यों में बारिश
Spread the love

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मिचौंग दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जमकर कहर बरपा रहा है। मिचौंग की वजह से चेन्नई में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। भारी बारिश की वजह से चेन्नई में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कई इलाकों में पेड़ धराशाई हो गए हैं। कई कॉलोनियों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। भारी बारिश की वजह से स्कूल-कॉलजों औऱ सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है।15 हजार लोगों को तटीय इलाकों से बाहर निकाला गया है।

भारी बारिश ने सड़क पर पानी का सैलाब ला दिया है। सड़कों में कारों के बहने के वीडियो सामने आए हैं। राज्य में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

भारी बारिश को देखते हुए कई ट्रेनों और फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 200 से ज्यादा ट्रेनें औऱ 100 से ज्यादा हवाई उड़ानों को रोक दिया गया है।

आंध्र प्रदेश से टकराएगा

मिचौंग की वजह से कई राज्यों में बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि मिचौंग आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश के बापटला से टकरा सकता है। 100 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। तूफान को देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…