• 11/12/2023

छत्तीसगढ़ के नए सीएम और मंत्रीमंडल का इस दिन होगा शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के नए सीएम और मंत्रीमंडल का इस दिन होगा शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विष्णुदेव साय अपने नए नवेले मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्रल मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में जोर-शोर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक केदार कश्यप, नवनिर्वाचित विधायक रायगढ़ ओमप्रकाश चौधरी और विधायक बलौदाबाजार टंकराम वर्मा ने भी साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए जा रहे हैं, जिसमें बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा तथा एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथग्रहण को देख सके इसके लिए एल.ई.डी. स्क्रीन भी लगायी जा रही है।

आयोजन स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड ,चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों की बैठक व्यवस्था की तैयारी चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related post

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा…

Spread the loveमहासमुंद।  शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक में होता था रकम का बंटवारा, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक…

Spread the loveअयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे…
बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी क्राफ्ट बीयर, राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की दी मंजूरी…

बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश (क्राफ्ट) बीयर…