• 13/12/2023

नई संसद की सुरक्षा में भारी चूक, लोकसभा की दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग, फोड़ा स्मोक बम, मचा हड़कंप

नई संसद की सुरक्षा में भारी चूक, लोकसभा की दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग, फोड़ा स्मोक बम, मचा हड़कंप
Spread the love

संसद की सुरक्षा में बड़ी  भारी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। दोनों लोकसभा की मेजों के ऊपर भागने लगे, इसी दौरान एक शख्स ने स्मोक कैंडल से पीले रंग का धुआं छोड़ दिया। इससे लोकसभा में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इनमें से एक शख्स का नाम सागर है। जो कि बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के विजिटर पास पर संसद पहुंचा था।

लोकसभा में शून्यकाल की कार्यवाही चल रही थी। इसी दौरान तकरीबन 1 बजकर 12 मिनट पर यह घटना हुई। दर्शक दीर्घा में मौजूद दो लोग नीचे कूद गए। दोनों एक बेंच से दूसरे बेंच पर छलांग लगाने लगे और पहले से जूते के अंदर छिपाकर लाए गए स्मोक कैंडल से पीले रंग का धुआं छोड़ दिया।

सुरक्षा कर्मियों के साथ ही सांसद भी दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़े। जिस दौरान यह पूरा बीजेपी सांसद खरगेन मुर्मू सदन में बोल रहे थे। घटना के तुरंत बाद पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही को 2 बजे के लिए स्थगित कर दिया।

आपको बता दें आज ही संसद पर हुए आतंकी हमले की 22 वीं बरसी भी है। सुबह कार्यवाही शुरु होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Related post

CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार…

Spread the loveधमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के कपालफोड़ी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही…
CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24 लाख कैश और नक्सलियो का डंप हथियार जब्त

CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24…

Spread the loveनारायणपुर।  नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद अब उनके पीछे छोड़ गए सामग्रियों को ढूंढने में सुरक्षाबल जुटी हुई…
ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का…

Spread the loveबिलासपुर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सरकारी…