• 06/10/2026

CG : दो दिन से लापता शख्स का खेत में मिला कटा हुआ सिर, इलाके में मचा हड़कंप

CG : दो दिन से लापता शख्स का खेत में मिला कटा हुआ सिर, इलाके में मचा हड़कंप
Spread the love

बलरामपुर –  बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो दिन से लापता एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर खेत में मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति 2 अक्टूबर की शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

इसी बीच खेत में स्कूटी और कटा हुआ सिर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल की जांच करने के साथ मामले से जुड़े सुराग जुटा रही है। घटना को लेकर गांव में भी दहशत का माहौल है।

Related post

BREAKING : राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के ASP और DSP बदले

BREAKING : राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी…
BREAKING : ग्रामीण एसपी ने लिया बड़ा फैसला ,कई आरक्षक, प्रधान आरक्षक और एएसआई के किए तबादले देखे लिस्ट

BREAKING : ग्रामीण एसपी ने लिया बड़ा फैसला ,कई…

Spread the loveरायपुर ।  रायपुर ग्रामीण एसपी ने कई आरक्षक, प्रधान आरक्षक और एएसआई के किए तबादले। 11 प्रधान आरक्षक और…
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को मिला नया डायरेक्टर, मोहम्मद आरिफ संभालेंगे कार्यभार

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को मिला नया डायरेक्टर, मोहम्मद आरिफ…

Spread the loveरायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को नया डायरेक्टर मिला है। मोहम्मद आरिफ 6 अक्टूबर 2026 से रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर…