• 21/12/2023

बृजभूषण के करीबी के WFI अध्यक्ष बनने पर बवाल, रोते हुए साक्षी मलिक ने लिया संन्यास, कहा- शोषण के लिए तैयार रहिए

बृजभूषण के करीबी के WFI अध्यक्ष बनने पर बवाल, रोते हुए साक्षी मलिक ने लिया संन्यास, कहा- शोषण के लिए तैयार रहिए
Spread the love

ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने आज 21 दिसंबर को रोते हुए कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। साक्षी मलिक ने यह कदम बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बनने के विरोध में उठाया है। वे ओलंपिक में भारत की पहली महिला पदक विजेता थीं।

31 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने रोते हुए संन्यास का ऐलान किया और अपने जूते टेबल ही रखकर प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चली गई। इससे पहले रुंधे गले से उन्होंने कहा कि महासंघ का जो अध्यक्ष बना है, हमें पता था वही बनेगा। वह बृजभूषण के लिए बेटे से भी प्यारा है। जो अब तक परदे के पीछे से होता था अब खुले आम होगा, हम अपनी लड़ाई में कामयाब नहीं हो पाए। हमने हर किसी को अपनी बात बताई है। पूरे देश को पता होते हुए भी सही इंसान नहीं बना। मैं अपने आने वाली पीढि़यों को कहना चाहती हूं कि शोषण के लिए तैयार रहिए।

आपको बता दें साक्षी मलिक ने एशियन चैंपियनशिप में चार बार देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। साल 2016 में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वे ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने साल 2022 राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं साल 2028 में कांस्य और 2014 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

Related post

UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 15 अक्टूबर से नया नियम

UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट,…

Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। नवरात्र के बाद करवाचौथ, अहोई अष्टमी,…
MP BJP का नया हाईटेक मुख्यालय लगभग तैयार, फरवरी 2027 में गृह प्रवेश की तैयारी

MP BJP का नया हाईटेक मुख्यालय लगभग तैयार, फरवरी…

Spread the loveभोपाल  –मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही अपना नया और अत्याधुनिक प्रदेश मुख्यालय मिलने वाला…
Police Transfer: 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश

Police Transfer: 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, DGP ने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में DGP अरुण देव गौतम ने आदेश…