• 22/12/2023

CG में पूर्व IAS सहित 9 विधायक बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

CG में पूर्व IAS सहित 9 विधायक बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार हुआ। 9 मंत्रियों को राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन मंत्रियों ने आज शपथ ली उनमें 5 नए चेहरे हैं वहीं 4 विधायक रमन कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।

जिन विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली उनमें रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नारायणपुर विधायक केदार कश्यप, रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम, नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल के साथ ही रायगढ़ विधायक और पूर्व IAS अफसर रहे ओपी चौधरी, कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े हैं।

सरकार में जातीय समीकरण

विष्णुदेव साय सरकार में सामान्य वर्ग से 2 विधायक बृजमोहन अग्रवाल और विजय शर्मा, एससी वर्ग से 1 विधायक दयालदास बघेल, एसटी वर्ग से 3 विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम और केदार कश्यप, ओबीसी वर्ग से 6 अरुण साव, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, लखनलाल देवांगन और टंकराम वर्मा है।

सबसे ज्यादा सरगुजा संभाग से

विष्णुदेव साय सरकार में सरगुजा संभाग से सबसे ज्यादा चेहरों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री समेत 4 मंत्री होंगे। जिसमें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। वहीं बिलासपुर संभाग से 3 मंत्री होंगे, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ओपी चौधरी, लखनलाल देवांगन हैं। रायपुर संभाग से 2 मंत्री हैं, बृजमोहन अग्रवाल और टंकराम वर्मा। दुर्ग संभाग से भी 2 मंत्री हैं, जिनमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और दयालदास बघेल। वहीं बस्तर संभाग से 1 मंत्री केदार कश्यप को कैबिनेट में लिया गया है।

Related post

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन, उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर हुई 480 एमवीए

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी…

Spread the loveरायपुर। औद्येगिक क्षेत्र व शहरी इलाके में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये धरसीवां का कुथरेल सब स्टेशन रायपुर का चौथा…
व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 11 जून (गुरूवार) को किया जाएगा। यह…
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी…