• 25/12/2023

टिकटॉक पर पाकिस्तान में मचा बवाल, फतवा जारी कर बताया हराम

टिकटॉक पर पाकिस्तान में मचा बवाल, फतवा जारी कर बताया हराम
Spread the love

रील्स बनाने और देखने के लिए टिकटॉक (TikTok) विश्वभर में सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है। अब पाकिस्तान में इस चीनी ऐप के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक धार्मिक स्कूल जामिया बिनोरिया टाउन ने फतवा जारी कर टिकटॉक (TikTok) के उपयोग को अवैध और हराम घोषित कर दिया है। फतवे में इसे आधुनिक युग का सबसे बड़ा प्रलोभन बताया गया है। जारी फतवा नंबर 144211200409 में इसके कारण भी बताए गए हैं।

इससे पहले भी पाकिस्तान में मदरसे ने टिकटॉक (TikTok) पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते रहे हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कई धार्मिक विद्वान अनैतिकता फैलाने के कारण टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते रहे हैं। यहां तक कि पाकिस्तान में कई बार आंशिक तौर पर TikTok पर प्रतिबंध भी लगाया गया। मुल्ला-मौलवियों और मजहबी जानकारों के मुताबिक टिकटॉक की वजह से अनैतिकता फैलती है, इसलिए यह हराम है।

जामिया बिनोरिया द्वारा जारी फतवे में TikTok पर महिलाओं और पुरुषों के वीडियो बनाने की आलोचना करते हुए कहा गया है कि ये अश्लीलता और नग्नता को बढ़ावा देता है। इससे समय की बर्बादी होती है।

इसे भी पढ़ें: ‘बेटियों के अपमान’ पर सहमी सरकार, रद्द की कुश्ती महासंघ की मान्यता, संजय सिंह सस्पेंड

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…