• 24/12/2023

‘बेटियों के अपमान’ पर सहमी सरकार, रद्द की कुश्ती महासंघ की मान्यता, संजय सिंह सस्पेंड

‘बेटियों के अपमान’ पर सहमी सरकार, रद्द की कुश्ती महासंघ की मान्यता, संजय सिंह सस्पेंड
Spread the love

आखिरकार साक्षी मलिक के संन्यास लेने और खिलाड़ियों के पद्मश्री सम्मान लौटाने के बाद केन्द्र की मोदी सरकार की तंद्रा टूट ही गई। केन्द्र सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की मान्यता रद्द कर दी है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार ने संजय सिंह को सस्पेंड करते हुए उनके द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी तत्काल रोक लगा दी है।

आपको बता महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच रोते हुए संन्यास ले लिया था। इसके साथ ही ओलंपियन बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री सम्मान सरकार को लौटा दिया था।

गूंगा पहलवान ने भी किया था ऐलान

जिसके बाद डेफलंपिक्स (मूक बधिर खिलाड़ियों का ओलंपिक) के स्वर्ण पदक विजेता वीरेन्द्र सिंह ने भी अपना पद्मश्री लौटाने की सोशल मीडिया एक्स पर घोषणा कर दी थी। उन्होंने सचिन तेंदूलकर और नीरज चोपड़ा जैसी प्रमुख खेल हस्तियों से भी अपना निर्णय सुनाने के लिए कहा था।

गूंगा पहलवान के नाम से मशहूर वीरेन्द्र सिंह ने एक्स पर लिखा, “मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्म श्री लौटा दूँगा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को। मुझे गर्व है आपकी बेटी और अपनी बहन साक्षी मलिक पर… जी क्यों…? पर देश के सबसे उच्च खिलाड़ियों सचिन तेंदूलकर और नीरज चोपड़ा से भी अनुरोध करूँगा वो भी अपना निर्णय दे…”

लोकसभा चुनाव का डर!

महिला खिलाड़ियों के सम्मान की रक्षा के लिए खिलाड़ियों द्वारा उठाए जा रहे कदम पर केन्द्र सरकार चौतरफा घिरते नजर आ रही थी। सोशल मीडिया में भी सरकार के खिलाफ तेजी से आक्रोश भड़क रहा था। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डैमेज कंट्रोल करते हुए केन्द्र सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ की मान्यता रद्द कर दी।

साक्षी के संन्यास के बाद अब बजरंग पूनिया ने लौटाया ‘पद्मश्री’, पीएम मोदी को पत्र लिख कहा- ऐसी जिंदगी ताउम्र कचोटेगी

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…