• 25/12/2023

56 के अरबाज ने 15 साल छोटी शूरा खान से किया निकाह, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

56 के अरबाज ने 15 साल छोटी शूरा खान से किया निकाह, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
Spread the love

फिल्म अभिनेता अरबाज खान और शूरा खान को एक-दूजे के हो गए। रविवार 24 दिसंबर को दोनों की शादी पारिवारिक दोस्तों के बीच हुई। शादी समारोह में अरबाज के पिता सलीम खान, मां हेलेन, सलमान खान, अरहान खान, रवीना टंडन, यूलिया वंतूर मौजूद थे। अरबाज खान 56 साल के हैं और शूरा 41 साल की हैं। दोनों की ही यह दूसरी शादी है। दोनों के बीच उम्र का 15 साल का फासला है।

शूरा खान मेकअप आर्टिस्ट हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 9 महीने तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को एक नाम देना तय किया। अरबाज खान ने शूरा को अपने परिवार से मिलवाया और इसके बाद दोनों की शादी की तारीख तय की गई।

आपको बता दें अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में हुई थी। शादी से पहले लंबे वक्त तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन दोनों के रिश्तों के बीच खटास आने के बाद साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। उनका एक बेटा अरहान खान है। अरहान अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। अरबाज से तलाक के  बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: टिकटॉक पर पाकिस्तान में मचा बवाल, फतवा जारी कर बताया हराम

Related post

बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई, 20 साल बाद गच्छनपल्ली में बना पक्का स्कूल

बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई, 20 साल…

Spread the love0 बच्चों को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य सुकमा। छत्तीसगढ के सुकमा जिले का गच्छनपल्ली गांव कभी नक्सल प्रभावित…
खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों की बोनी…..

खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेजी के साथ जारी है। राज्य में अब तक 20.14 लाख से अधिक हेक्टेयर…
CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, पांच दिनों तक कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन

CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 13 से 17 जुलाई…