• 26/12/2023

suicide: CG में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, पिता और बेटी की मौत, पत्नी सहित 2 गंभीर

suicide: CG में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, पिता और बेटी की मौत, पत्नी सहित 2 गंभीर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के जहर खा लिया। इस घटना में पिता और एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना जामुल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपारा वार्ड की है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले हेमलाल वर्मा ने अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित 25 दिसंबर की रात को जहर का सेवन कर लिया। जहर सेवन के कुछ देर बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी।

इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अगले 5 साल तक मिलेगा इन्हें मिलेगा निशुल्क चावल, विष्णुदेव सरकार का बड़ा फैसला

जिसके बाद उऩ्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पिता और 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। वहीं पत्नी और एक अन्य बच्चा का इलाज अभी जारी है। फिलहाल उऩ्होंने जहर का सेवन क्यों किया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जामुल थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, इस इलाके में डोली धरती, जानें तीव्रता

Related post

बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई, 20 साल बाद गच्छनपल्ली में बना पक्का स्कूल

बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई, 20 साल…

Spread the love0 बच्चों को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य सुकमा। छत्तीसगढ के सुकमा जिले का गच्छनपल्ली गांव कभी नक्सल प्रभावित…
खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों की बोनी…..

खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेजी के साथ जारी है। राज्य में अब तक 20.14 लाख से अधिक हेक्टेयर…
CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, पांच दिनों तक कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन

CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 13 से 17 जुलाई…