• 24/11/2026

राउत नाचा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. यादव का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री साय

राउत नाचा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. यादव का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री साय
Spread the love

– डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर–मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि डॉ. यादव ने अपना संपूर्ण जीवन छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कला और समृद्ध परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित कर दिया। उनका निधन प्रदेश के कला, साहित्य और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य विधा राउत नाचा को महोत्सव का स्वरूप प्रदान कर राष्ट्रीय मंच और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कालीचरण यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक साधना और अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं को नई पहचान दिलाई। लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री  साय ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Related post

CG- जेल से रिहा हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली रैली….

CG- जेल से रिहा हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के…

Spread the loveरायपुर। हेट स्पीच मामले में जेल में बंद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल सोमवार को रिहा…
सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड

सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट,…

Spread the loveमुंबई – सोने का भाव अपने रिकॉर्ड भाव से 60 हजार रुपये टूट चुका है, लेकिन पिक्चर अभी बाकी…
10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम

10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या…

Spread the loveनई दिल्ली – आपके घर की रसोई में भी एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके…