• 26/12/2023

दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास ब्लास्ट की खबर, एंबेसी ने बताया..

दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास ब्लास्ट की खबर, एंबेसी ने बताया..
Spread the love

दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पीछे बम धमाके की खबर है। खबर मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच में जुट गई है। इस धमाके की पुष्टि इजरायली दूतावास ने भी कर दी है। इजरायली दूतावास ने कहा है कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि शाम 5ः10 बजे के आसपास दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था।

अधिकारियों के मुताबिक शाम 5ः47 बजे एक कॉल आई थी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हो गई और इलाके में सर्च किया जा रहा है।

दिल्ली फायर सर्विसेज के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटनास्थल से कुछ भी नहीं मिला है। लेकिन तलाशी अभियान जारी है।

एक चश्मदीद ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब एक तेज धमाके की आवाज आई, बाहर निकलकर देखा तो एक पेड़ के पास से धुआं उठ रहा था। पुलिस ने मेरा बयान लिया है।

 

Related post

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा…

Spread the loveमितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन एवं…
Breaking: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोक दिया विश्व का सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों से गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां!

Breaking: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में…

Spread the loveVaibhav Suryavanshi Double Century : वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में एक…
CG Breaking : महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का लेनदेन, दुबई तक फैला करोड़ों का नेटवर्क!

CG Breaking : महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा,…

Spread the loveरायपुर- महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में सोमवार-मंगलवार की…