• 24/11/2026

Breaking: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोक दिया विश्व का सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों से गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां!

Breaking: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोक दिया विश्व का सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों से गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां!
Spread the love

Vaibhav Suryavanshi Double Century : वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के बाद अब उन्होंने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया है। वैभव ने महज 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। इस मुकाबले में वैभव ने शुरुआत से ही यूएई के गेंदबाजों पर हमला बोला। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। अपनी विस्फोटक पारी के दौरान वैभव ने 53 गेंदों का सामना किया और 204 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे।

चाड बोव्स का रिकॉर्ड ध्वस्त
वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के चाड बोव्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बोव्स ने साल 2024 में कैंटरबरी की ओर से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। वहीं, वैभव ने उनसे लगभग आधी गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर ली। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और भारत के नारायण जगदीशन का नाम भी शामिल है। दोनों ने 114 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 2015 में 117 गेंदों में और इंग्लैंड के बेन डकेट ने 2016 में 123 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था।लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक
गेंदें बल्लेबाज मैच साल
52 वैभव सूर्यवंशी भारत ए बनाम यूएई 2026
103 चाड बोव्स कैंटरबरी बनाम ओटागो 2024
114 ट्रेविस हेड साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड 2021
114 नारायण जगदीशन तमिलनाडु बनाम अरुणाचल प्रदेश 2022
117 ट्रेविस हेड साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 2015
123 बेन डकेट इंग्लैंड लायंस बनाम श्रीलंका ए 2016

Related post

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा…

Spread the loveमितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन एवं…
CG Breaking : महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का लेनदेन, दुबई तक फैला करोड़ों का नेटवर्क!

CG Breaking : महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा,…

Spread the loveरायपुर- महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में सोमवार-मंगलवार की…
100 करोड़ की हेरोइन जब्त, चार विदेशी नागरिकों समेत 26 तस्कर गिरफ्तार

100 करोड़ की हेरोइन जब्त, चार विदेशी नागरिकों समेत…

Spread the loveनई दिल्ली – दिल्ली में नशे का कारोबार सिर्फ छोटे तस्करों और ड्रग पैडलरों तक सीमित नहीं है। इसके…