• 27/12/2023

अब ‘भारत न्याय यात्रा’ पर निकलेंगे राहुल गांधी, 6200 किलोमीटर का सफर करेंगे पूरा, जानें यात्रा का पूरा प्लान

अब ‘भारत न्याय यात्रा’ पर निकलेंगे राहुल गांधी, 6200 किलोमीटर का सफर करेंगे पूरा, जानें यात्रा का पूरा प्लान
Spread the love

लोकसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी एक बार फिर देश में यात्रा पर निकलने वाले हैं। 14 जनवरी को मणिपुर से इस यात्रा की शुरुआत होगी। इस यात्रा को कांग्रेस ने ‘भारत न्याय यात्रा’ नाम दिया है। भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से शुरु होकर उत्तर में खत्म हुई थी। राहुल गांधी ने इस दौरान कन्या कुमारी से कश्मीर तक तकरीबन 3500 किलोमीटर का सफर तय किए थे।

वहीं अब राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’ की शुरुआत पूर्वोत्तर राज्य से शुरु होकर पश्चिम भारत तक जाएगी। मणिपुर से शुरु होने वाली यह यात्रा मुंबई में जाकर खत्म होगी। तकरीबन 6200 किलोमीटर की यह यात्रा बस के साथ ही पैदल भी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास ब्लास्ट की खबर, एंबेसी ने बताया..

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राहुल गांधी की इस यात्रा का नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ रखे जाने की वजह बताया। उन्होंने कहा कि हम जनता को आश्वासन देना चाहते हैं कि लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाएंगे।

यह यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 14 जनवरी को मणिपुर में इस यात्रा को हरि झंडी दिखाएंगे। इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। भारत न्याय यात्रा मणिपुर से शुरु होने के बाद नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के मुंबई में जाकर समाप्त होगी।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में 11 जगह लगाए गए बम, ईमेल भेजकर सीरियल ब्लास्ट की धमकी

Related post

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 9 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत…
मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…