• 27/12/2023

बीजेपी विधायक ने पार्टी को दी चेतावनी, कहा- 40 हजार करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश कर दूंगा

बीजेपी विधायक ने पार्टी को दी चेतावनी, कहा- 40 हजार करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश कर दूंगा
Spread the love

कर्नाटक के बीजेपी विधायक ने मंगलवार को अपनी ही पार्टी को चेतावनी दे डाली। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पार्टी से निकाला गया तो वे कोरोना महामारी के दौरान बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में हुई 40 हजार करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश कर देंगे। बीजेपी विधायक के बयान के बाद कर्नाटक की सियासी फिजा गरमा गई है।

बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने मंगलवार को कहा, ”बीजेपी सरकार ने कोविड महामारी के दौरान राज्य में भारी भ्रष्टाचार किया है। वे मुझे नोटिस दें और मुझे पार्टी से निकालने की कोशिश करें, मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा।” उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार के दौरान कोरोनो प्रबंधन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था।

बीजेपी विधायक ने कहा, “एक मास्क जिसकी कीमत 45 रुपये है, येदियुरप्पा, आपकी सरकार ने कोविड के दौरान उनमें से प्रत्येक पर कितना खर्च किया? उन्होंने प्रत्येक मास्क के लिए 485 रुपये की कीमत रखी थी।”

बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा, ”बीजेपी सरकार ने बेंगलुरु में 10 हजार बिस्तरों की व्यवस्था की है। इन बिस्तरों को किराया पर लिया गया था। अगर खरीदा होता तो दो बिस्तर उसी कीमत पर खरीदे जा सकते थे। वे प्रति दिन 20 हजार रुपये किराया देते थे। 20 हजार रुपये में सेलाइन स्टैंड वाली दो बेड खरीदे जा सकते थे।”

बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने दावा किया कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य में 40 हजार करोड़ की अनियमितताएं हुई। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के दौरान प्रत्येक मरीज का बिल  8 से 10 लाख रुपये तक का बनाया गया। बीजेपी विधायक का कहना है कि आरोपों से संबंधित दस्तावेज लोक लेखा समिति के पास है।

उधर इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी विधायक का बयान कोरोना के समय राज्य में हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का सबूत है। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने दस्तावेजों के साथ आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना के इलाज और नियंत्रण के नाम पर लगभग 4 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। लेकिन बीजेपी विधायक के आरोप से लगता है कि कांग्रेस के अनुमान से दस गुना ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है।

इसे भी पढ़ें: अब ‘भारत न्याय यात्रा’ पर निकलेंगे राहुल गांधी, 6200 किलोमीटर का सफर करेंगे पूरा, जानें यात्रा का पूरा प्लान

Related post

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 9 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत…
मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…