• 29/12/2023

मौसम: बर्फबारी, भीषण ठंड, कोहरा और बारिश के साथ ओलावृष्टि, इन राज्यों में नए साल के जश्न में फिर सकता है पानी, अलर्ट जारी

मौसम: बर्फबारी, भीषण ठंड, कोहरा और बारिश के साथ ओलावृष्टि, इन राज्यों में नए साल के जश्न में फिर सकता है पानी, अलर्ट जारी
Spread the love

दिसंबर का महीना खत्म होने के लिए महज दो दिन ही बाकी है। लोग नए साल के स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। लेकिन मौसम आपके नए साल के जश्न में पानी फेर सकता है। दरअसल देश के कई राज्यों में भीषण ठंड और कोहरे का अटैक जारी है। वहीं कुछ राज्य में हो रही बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जबकि कुछ राज्यों में लोग बारिश से हलाकान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश, तो कुछ जगह भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी मुसीबत बढ़ा सकती है।

अलर्ट पर ये राज्य

दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड के साथ ही कोहरा का अटैक जारी है। यहां 2 जनवरी तक ठंड और घने कोहरे का डबल अटैक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज के लिए कोहरे का रेड अलर्ट और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब में 31 दिसंबर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक के लिए उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बर्फबारी के साथ ही..

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इन तीनों राज्यों में 30 और 31 दिसंबर को हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी से नए साल में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। श्रीनगर में पारा लुढ़ककर -2 पर पहुंच गया है। पहलगाम में -5 तो लेह में -7 डिग्री पर है।

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश के साथ ही ओले गिरने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की बढ़ सकती है मुश्किलें! ED की चार्जशीट में आया नाम

Related post

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम…

Spread the loveदक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के…
मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां…

Spread the loveमानसून की विदाई का समय आ गया है। लेकिन एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मानसून…