• 28/12/2023

प्रियंका गांधी की बढ़ सकती है मुश्किलें! ED की चार्जशीट में आया नाम

प्रियंका गांधी की बढ़ सकती है मुश्किलें! ED की चार्जशीट में आया नाम
Spread the love

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल एक चार्जशीट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। पूरा मामला हरियाणा के फरीदाबाद में हुए एक जमीन सौदे से जुड़ा हुआ है। इस मामले में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का भी नाम है।

प्रियंका गांधी का नाम प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट मामले में पहली बार शामिल किया गया है। ईडी ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के एक एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीन खरीदी थी। उस एजेंट ने NRI कारोबारी सीसी थंपी को भी जमीन बेची थी।

ईडी के मुताबिक थम्पी और वाड्रा के बीच गहरा रिश्ता है। दोनों के बीच सामान्य के साथ ही व्यावसायिक हित जुड़े हुए हैं। ये मामला भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से संबंधित है। उसके खिलाफ कई जांच एजेंसियां जांच कर रही है। भंडारी साल 2016 में ब्रिटेन भाग गया था। संजय भंडारी पर मनी लॉन्ड्रिंग, विदेशी मुद्रा और काले धन कानूनों के उल्लंघन और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। उसकी मदद करने वालों में थंपी और ब्रिटेन के नागरिक सुमित चड्ढा का नाम शामिल है।

ईडी ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि वाड्रा औऱ थंपी को जमीन बेचने वाले प्रापर्टी डीलर एचएल पाहवा के जरिए रॉबर्ट वाड्रा ने साल 2005-2006 के बीच फरीदाबाद के अमीपुर गांव में 4018 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन को उन्होंने साल 2010 में वापस पाहवा को ही बेच दिया था। प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर भी अमीपुर में साल 2006 में जमीन खरीदी गई थी। जिसे साल 2010 में पाहवा को वापस बेच दी गई थी।

इस पूरे मामले में खास बात है कि चार्जशीट में रॉबर्ट और प्रियंका गांधी का नाम बतौर आरोपी शामिल नहीं किया गया है।

Related post

CG : मछली पकड़ने वालों की अब खैर नहीं! मछली पकड़ने पर होगी सजा, इस तारीख तक रहेगा प्रतिबंध

CG : मछली पकड़ने वालों की अब खैर नहीं!…

Spread the loveरायपुर। मानसून की दस्तक से पहले राज्य सरकार ने मत्स्य संसाधनों के संरक्षण और मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन को…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल आम नागरिक के लिए कितनी बड़ी राहत बन सकती है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत…