• 05/01/2024

बीजेपी विधायक ने पुलिसे कर्मी को मारा थप्पड़, मंच पर मौजूद थे डिप्टी सीएम भी

बीजेपी विधायक ने पुलिसे कर्मी को मारा थप्पड़, मंच पर मौजूद थे डिप्टी सीएम भी
Spread the love

महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। घटना के वक्त उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी मंच पर मौजूद थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मामला पुणे का है, यहां के एक अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक सुनील कांबले मंच से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां खड़े एक पुलिस कर्मी को थप्पड़ मार दिया।

बताया जा रहा है कि अस्ताल के कार्यक्रम का जो बोर्ड लगा था, उसमें स्थानीय विधायक सुनील कांबले का नाम शामिल नहीं था। इसी वजह से वो नाराज थे।

इस घटना का  वीडियो वायरल होने के बाद सुनील कांबले ने कहा कि जब मैं मंच से नीचे उतर रहा था तो वो बीच में आ गए। मैं ने उन्हें धक्का देकर हटाया था और वहां से निकल गया। कोई बहस होती तो मैं वहां रुकता। मीडिया ने उनसे वायरल वीडियो के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ध्यान से देखिए। उऩ्होंने आगे कहा कि न तो मैं उऩ्हें जानता हूं और न ही वो मुझे।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…