• 08/05/2023

छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा मोचा का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा मोचा का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Spread the love

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान मोचा की वजह से देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 8 मई से 12 मई तक भारी बारिश पूर्वानुमान किया है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती तूफान मोचा का असर आगामी दिनों में तेज होने की संभावना है। जिसका असर पड़ोसी देश सहित भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, सोमवार को तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है।

जिसका असर छत्तीसगढ़ के भी बसतर-रायपुर-दुर्ग संभाग सहित कई जिलों में देखा जा सकता है। प्रदेश में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात संभव है। पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो दिन मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आँधी संभव है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…