• 20/05/2022

मानसून देगा गर्मी से जल्द राहत, समय से पहले बरसेंगे बदरा, जानिए किस राज्य में कब होगी बारिश

मानसून देगा गर्मी से जल्द राहत, समय से पहले बरसेंगे बदरा, जानिए किस राज्य में कब होगी बारिश
Spread the love

रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोगों को गर्मी से जल्दी राहत मिलने की संभावना है। देश में समय से पहले ही मानसून ने अपनी आमद दे दी है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी मानसून समय से पहले आ सकता है। प्रदेश में 11 जून के आस-पास मानसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सामान्य तौर पर केरल में 1 जून तक मानसून आ जाता है। लेकिन इस दफे 4 दिन पहले 27 मई तक इसके केरल पहुंचने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में सामान्य तौर पर मानसून 15 जून तक पहुंचता है। छत्तीसगढ़ में सबसे पहले मानसून जगदलपुर पहुंचता है और उसके बाद राजधानी रायपुर। लेकिन बन रही संभावनाओं के अनुसार प्रदेश में 11 जून से मानसून आने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : हैदराबाद गैंग रेप : आरोपियों के एनकाउंटर को आयोग ने बताया फर्जी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया कार्रवाई का आदेश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक इस बार प्रदेश में सामान्य बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में आम तौर पर 1141 मिमी बारिश होती है। इस दफे बारिश 96 प्रतिशत होने की संभावना है। जो कि सामान्य है।

आपको बता दें अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 6 दिन पहले मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। 16 मई से यहां मानसूनी बरसात की शुरुआत हो गई है। जबकि सामान्य परिस्थितियों में यहां 22 मई से मानसून आता है।

इसे भी पढ़ें :  मौसम : समय से पहले मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात

किस राज्य में मानसून कब देगा दस्तक

तारीख राज्य/क्षेत्र
26 मई बंगाल की खाड़ी
27 मई- 1 जून केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु
5 जून कर्नाटक, असम, मेघालय
06-10 जून महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम
11-15 जून छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड
16-20 जून पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड
21-25 जून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर
26-30 जून पंजाब, हरियाणा

 

Related post

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से लुढ़का पारा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में इस साल ज्यादा पड़ेगी ठंड

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से…

Spread the loveपहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. जिस कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है. दिल्ली, छत्तीसगढ़…
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बाढ़ से तबाही तो वहीं इन इलाकों में अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बाढ़ से तबाही तो वहीं…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक जून से लेकर अब तक लगभग सामान्य वर्षा हो चुकी हैं, वहीं कुछ जिलों में…
छत्तीसगढ़ से तेलंगाना को जोड़ने वाला यह नेशनल हाईवे है तीन दिनों से बंद, यह है कारण…

छत्तीसगढ़ से तेलंगाना को जोड़ने वाला यह नेशनल हाईवे…

Spread the loveजगदलपुर/रायपुर। गुजरात, महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना में हो रही मूसलाधार बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। छत्तीसगढ़…