• 29/05/2023

नारायणपुर जिले के गौठान दे रहे हैं सुपोषण का उपहार

Spread the love

सुराजी गांव योजना की संकल्पना को साकार करने जिले के गौठान सतत् रूप से प्रयासरत हैं। नारायणपुर जिले में स्थापित किये गये गौठान मल्टीएक्टीविटी सेंटर कुपोषण से लड़ाई में महती भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत आंगनबाडियों में अंडा खिलाया जा रहा है, जिसका उत्पादन जिले के गौठानों में संचालित लेयर मुर्गी पालन केन्द्रों में किया जा रहा है।

वर्तमान में जिले के कोचवाही में लक्ष्मी स्व सहायता समूह, एड़का में मां दुर्गा स्व सहायता समूह, भाटपाल में सांई बाबा स्व सहायता समूह, छोटेडोंगर सांई बाबा स्व सहायता समूह, हलामीमुंजमेटा में गायत्री स्व सहायता समूह और डुमरतरई में जागरूक महिला स्व सहायता समूह के द्वारा लेयर मुर्गियों से अंडा उत्पादन कर सी-मार्ट के माध्यम से आंगनबाडियों में वितरण किया जा रहा है। इन समूहों के द्वारा अब तक 1 लाख 44 हजार 200 अंडों का उत्पादन कर 7 लाख 93 हजार रूपये का विक्रय किया जा चुका है।

वर्तमान में इन इकाइयों से प्रतिदिन 3 से 4 हजार अंडों का उत्पादन किया जा रहा है, जिसे कलेक्टर अजीत वसंत ने बढ़ाकर 10 हजार अंडा प्रतिदिन उत्पादन करने के लिए निर्देशित किया है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की सराहना करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता ही है जो महिलाओं को उद्यमी बनाने का काम किया जा रहा हैं। समूह के दीदीयों ने रोजगार उपलब्ध करा कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

Related post

ब्रेकिंग : शराब दुकानों में ओवररेटिंग,आबकारी विभाग के 3…

Spread the loveरायपुर। सरकारी शराब दुकानों में MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी…
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट..!!

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी…

Spread the loveबिलासपुर। रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें। रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई तक के 10 पैसेंजर ट्रेनों…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, अगले 3 दिन बारिश-गरज चमक का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज,…

Spread the loveCG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की…