• 28/05/2023

रीपा योजना के आने से महिलाओं के जीवन में आया बड़ा बदलाव, महिलाओं ने कमाए 66 हज़ार

रीपा योजना के आने से महिलाओं के जीवन में आया बड़ा बदलाव, महिलाओं ने कमाए 66 हज़ार
Spread the love

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप रीपा गोठानों में विभिन्न आय अर्जक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। रीपा में काम करके युवा उद्यमी और समूह की दीदियाँ बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने 1 लाख 24 हज़ार की लागत से बोरी बेग निर्माण इकाई स्थापित किया।

बोरी बेग बनाकर उन्होंने अब तक कुल 1 लाख 90 हज़ार रुपये की आय अर्जित की। इससे उन्हें शुद्ध 66 हजार रुपये का लाभ हुआ। उन्हें घर के कामों के साथ स्वरोज़गार के साधन मिल रहे हैं जिससे महिलायें बहुत ही उत्साहित नज़र आ रही हैं। दुबछोला रीपा में स्व-सहायता समूह की दीदियाँ बोरी बेग निर्माण के साथ मशाला उत्पादन, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण, पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, अगरबत्ती निर्माण, फेब्रिकेशन का कार्य बेहतर तरीके से कर रही हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक तरुण सिंह ने बताया कि लक्ष्मी स्व-सहायता समूह दुबछोला की दीदीयाँ बोरी बेग निर्माण का कार्य करती हैं। गोठान से जुड़ने के बाद उन्हें रीपा योजना के माध्यम से शेड और भवन प्राप्त हुआ जिससे उनके कार्य का विस्तार हुआ। शासन के द्वारा पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने से समूह की दीदियों की आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है। जिला प्रशासन के द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जा रहा है। विभिन्न आय अर्जक गतिविधियों से जुड़कर वे अपने आप को आत्मनिर्भर एवं सशक्त महसूस कर रही हैं।

Related post

CG : संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, सीएम साय ने दी बधाई, देखें आदेश

CG : संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग में नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को आयोग का नया…
आज का पंचांग 19 जून 2026: शीतला षष्ठी आज, जानिए तिथि, वार, नक्षत्र, योग और राहुकाल का समय

आज का पंचांग 19 जून 2026: शीतला षष्ठी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 19 June 2026 (पंचांग 19 जून 2026): आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के…
Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों की इनकम में होगी बढ़ोतरी, मन रहेगा प्रसन्न, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों की…

Spread the loveAaj Ka Rashifal : 19 जून 2026 :-  शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. मेष, वृषभ और मिथुन समेत 12…