• 01/06/2023

मुख्यमंत्री को ‘छत्तीसकोश’ एप के लांच कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

मुख्यमंत्री को ‘छत्तीसकोश’ एप के लांच कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के अध्यक्ष गणेश कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को गणेश कर ने नाचा द्वारा बनवाए गए छत्तीसगढ़ी एप ‘छत्तीसकोश’ के लांच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को गणेश कर ने बताया कि इस एप में अंग्रेजी भाषा के 25000 शब्दों का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद किया गया है। साथ ही 22 साहित्यकारों की कहानी, निबंध, उपन्यास आदि के संग्रह भी एप पर उपलब्ध हैं।

इस एप का लाभ सभी छत्तीसगढ़ी भाषी व भाषा में रुचि रखने वाले सुधिजन उठा सकेंगे। छत्तीसकोश एप का लांच आगामी 10 जून को राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने नाचा संगठन को ‘छत्तीसकोश’ एप के निर्माण के लिए बधाई देते हुए आमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…