• 01/06/2023

मुख्यमंत्री को ‘छत्तीसकोश’ एप के लांच कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

मुख्यमंत्री को ‘छत्तीसकोश’ एप के लांच कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के अध्यक्ष गणेश कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को गणेश कर ने नाचा द्वारा बनवाए गए छत्तीसगढ़ी एप ‘छत्तीसकोश’ के लांच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को गणेश कर ने बताया कि इस एप में अंग्रेजी भाषा के 25000 शब्दों का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद किया गया है। साथ ही 22 साहित्यकारों की कहानी, निबंध, उपन्यास आदि के संग्रह भी एप पर उपलब्ध हैं।

इस एप का लाभ सभी छत्तीसगढ़ी भाषी व भाषा में रुचि रखने वाले सुधिजन उठा सकेंगे। छत्तीसकोश एप का लांच आगामी 10 जून को राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने नाचा संगठन को ‘छत्तीसकोश’ एप के निर्माण के लिए बधाई देते हुए आमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related post

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 1 नवंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
Aaj ka Panchang 1 November 2026: पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 1 November 2026: पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम…

Spread the loveAaj ka Panchang 1 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
ब्रेकिंग : गृह विभाग से आदेश जारी, बड़े पैमाने में कई जिले के बदले DSP-ASP,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी

ब्रेकिंग : गृह विभाग से आदेश जारी, बड़े पैमाने…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने…