• 13/01/2024

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया पौने 5 करोड़ का सोना, 5 तस्कर गिरफ्तार, गोल्ड स्मगलिंग के बड़े रैकेट का होगा खुलासा

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया पौने 5 करोड़ का सोना, 5 तस्कर गिरफ्तार, गोल्ड स्मगलिंग के बड़े रैकेट का होगा खुलासा
Spread the love

बड़े पैमाने पर सोना की तस्करी कर रहे 5 तस्करों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 8 किलो सोना बरामद किया है। जिसकी कीमत पौने 5 करोड़ से ज्यादा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर रेहटीखोल के पास पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।  इसी दौरान ओडिशा से एक सफेद रंग की ह्युंडई क्रेटा कार तेज रफ्तार से आ रही थी। चेक पोस्ट के पास पुलिस ने गाड़ी रोकी। कार में 3 लोग संदिग्ध लोग सवार थे, उनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी लेकिन वे पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पा रहे थे।

उसी दौरान लाल रंग की आई20 कार को भी पुलिस ने रोका। कार में दो लोग सवार थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली।  गाड़ी की पिछली सीट के सामने बने एक चेम्बर में बैग के अंदर से चार पैकेट मिला। उन चारों पैकेट को खुलवाने पर उनसे सोने के बिस्किट और पत्तियां मिली। जिसका वजन तकरीबन 8 किलो था। इनकी कीमत 4 करोड़ 76 लाख 86 हजार 400 रुपये है।

पुलिस ने बरामद सोने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इतनी बड़ा तादाद में वो सोना कलकत्ता के खड़गपुर हाईवे से महाराष्ट्र के पुणे ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई के लिए डीआरआई को सौंप दिया है। मामले में गोल्ड तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related post

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले…

Spread the loveरायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं :…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान…