• 20/01/2024

भारत में फिर घुसे बड़ी संख्या में म्यामांर के सैनिक

भारत में फिर घुसे बड़ी संख्या में म्यामांर के सैनिक
Spread the love

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के सैकड़ों सैनिक एक बार फिर पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में घुस गए हैं। मिजोरम सरकार ने इसकी सूचना केन्द्र सरकार को दी है। मिजोरम सरकार ने केन्द्र सरकार को इस घटनाक्रम के बारे में सचेत करते हुए पड़ोसी देश के सैनिकों को तुरंत भेजने की गुजारिश की है।

दरअसल म्यामांर में विद्रोही ताकतों और सैन्य (जुंटा) सरकार के बीच पिछले कई दिनों से भीषण लड़ाई चल रही है। विद्रोही सेना से घबराकर म्यांमार सेना के सैकड़ों जवान भारत की ओर भाग रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार सेना के लगभग 600 सैनिक भारत में घुस आए हैं। रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पश्चिमी म्यांमार राज्य रखाइन में एक सशस्त्र समूह अराकन आर्मी (एए) के उग्रवादियों ने सेना के शिविरों पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद म्यामांर के सैनिक वहां से भागकर मिजोरम के लांग्टलाई पहुंच गए हैं। इन सैनिकों को असम राइफल्स के कैंप में शरण दी गई है।

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य के मौजूदा हालातों पर बात की है। बातचीत में उन्होंने मिजोरम में आश्रय लेने वाले म्यामांर सेना के जवानों को शीघ्र वापस भेजने पर जोर दिया है।

सीएम ने कहा, “लोग शरण के लिए म्यांमार से भागकर हमारे देश आ रहे हैं और हम मानवीय आधार पर उनकी मदद कर रहे हैं। म्यांमार के सैनिक आते रहते हैं। वे हमसे शरण मांगते हैं। हमने पहले उनको हवाई मार्ग से वापस भेजा है। सेना के करीब 450 जवानों को वापस भेज दिया गया।”

आपको बता दें इससे पहले बुधवार को मिजोरम में प्रवेश करने वाले म्यामांर के 276 सैनिकों को एयरलिफ्ट कर आइजोल लाया गया था। उन सभी को जल्दी  ही म्यांमार वायु सेना के विमानों से वापस भेजे जाने की संभावना है।

Related post

छत्तीसगढ़ में खाद खरीदने की टोकन व्यवस्था खत्म, किसानों को मिलेगी सीधी सुविधा

छत्तीसगढ़ में खाद खरीदने की टोकन व्यवस्था खत्म, किसानों…

Spread the loveरायपुर। खरीफ सीजन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खाद वितरण की टोकन व्यवस्था…
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी…
CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा…

Spread the loveमहासमुंद।  शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा…